जाने-माने अभिनेता परेश रावल बने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, राष्ट्रीय नाटक विद्यालय के नए अध्यक्ष, यह पद 2017 से ख़़ाली पड़ा था।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट करके कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय नाटक विद्यालय का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मुझे तहेदिल से खुशी है ,कि छात्र और कलाकारो उनकी प्रतिभा का लाभ उठा सकेंगे, और सिनेमा और थिएटर दोनों में श्री रावल को लंबा अनुभव है ।जिससे छात्रों का भविष्य सवरेगा इस जिम्मेदारी के लिए मैं परेश रावल जी को बधाई देता हूं।