अगर नहीं है JanDhan खाता तो पुराने अकाउंट को ही करवाएं कंवर्ट, सरकार दे रही कई खास सुविधाएं
17 मई 2020
देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपए की दूसरी किस्त भी खाते में भेज दी है। दुनियाभर में फैले इस संकट के बीच सरकार देश के गरीब लोगों की आर्थिक मदद कर रहा है। अगर आप भी अपना जनधन खाता खुलवाना चाहतें हैं या फिर अपने पुराने खाते को ही जनधन अकाउंट में बदलवाना चाहते हैं तो ये काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पुराने खाते को जनधन खाते में बदलवा सकते हैं।
आपको बता दें अगर आप अपने पुराने खाते को ही जनधन खाते में बदलवाना चाहते हैं तो आप ये काफी आसानी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की ब्रांच में जाना होगा। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा और रुपे कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। ऐसा करने के बाद आपको फॉर्म को बैंक में जमा करना होगा। इस फॉर्म के जरिए आपका बैंक खाता जनधन खाते में कंवर्ट हो जाएगा।

