Home / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महोबा के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी द्वारा कार्रवाई की मांग।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महोबा के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी द्वारा कार्रवाई की मांग।

Spread the love

मोहबा  14 मई 2020 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महोबा के जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी द्वारा जिला अधिकारी महोदय महोबा से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी के विरुद्ध अमर्यादित पोस्ट डालने बालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई।
महोबा निवासी रितुराज द्वारा माननीय सोनिया गांधी के चित्र को आपत्तिजनक रुप से प्रदर्शित कर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई थी। इस प्रकरण से कांग्रेस जनों में रोष व्याप्त हो गया। जिला अध्यक्ष द्वारा इस पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग की गई। परन्तु ना तो एफआईआर दर्ज की गई और ना ही कार्रवाई हुई। इसके विपरीत पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राकेश जी को थाने बुलाकर दस घंटे तक बैठाया गया। उपरोक्त कार्यवाही लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत ना होकर सत्ता के दबाव में हो रही है।
पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लाकडाउन के बाद धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *