Home / अखिलेश यादव की पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील भाजपा के झांसे में ना आए

अखिलेश यादव की पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील भाजपा के झांसे में ना आए

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल की कुनीतियों ने यूपी का सत्यानाश कर दिया है।
श्री यादव ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से अपील की है कि भाजपा के झांसे में न आयें। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उससे सतर्क रहना लोकतंत्र के हित में है। भाजपा चुनाव के दौरान भ्रम और प्रोपेगंडा फैलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा की यह साजिश सफल नहीं होने देगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी की पार्टी टी. एम. सी. की जीत के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरणमय नंदा तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान चलायेंगे।
एक मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर चुनाव में टीएमसी प्रत्याशियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *