पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का 4 लोगों का एक डेलिगेशन जिला कासगंज एहरोली देहात पहुंच कर अल्ताफ के परिवार से मिला जिसकी पुलिस कस्टडी में मृत्यु हो गई थी जिसमें डेलिगेशन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया आपको जिस तरह की मदद हमसे चाहिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आपकी हर संभव मदद करेगी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आपकी कानूनी लड़ाई लड़ने का काम करेगी और आप को न्याय दिलाने का काम करेगी इस दुख की घड़ी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आपके साथ हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंचे एसडीपीआई के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौo कामिल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रशासन के हाथ की कठपुतली बन चुकी है अल्ताफ ने आत्महत्या नहीं की साफ साफ नजर आता है यह पुलिस कस्टडी में हत्या की गई है उत्तर प्रदेश सरकार 5000000 लाख का मुआवजा दे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए परिवार की हालत और बातों से लग रहा है कि कहीं ना कहीं परिवार प्रशासन के दबाव में है प्रशासन परिवार की आवाज को दबाने का काम कर रहा है लेकिन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी किसी भी मजलूम की आवाज को दबने नहीं देगी डेलिगेशन में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौo कामिल प्रदेश कोषाध्यक्ष मौलाना कमर मजाहिरी चौधरी रिजवान अहमद मेरठ जिला अध्यक्ष व चेयरमैन रिफाकत एसडीपीआई