अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की 7 जुलाई 2025 को वाशिंगटन व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गाजा में 60 दिन के संभावित युद्धविराम/सीजफायर और बंधकों की रिहाई पर चर्चा करना था।
ट्रंप ने आशा जताई कि इस मुलाकात से इज़राइल और हमास के बीच समझौता हो सकता है, जिसमें बंधकों की रिहाई शामिल होगी। नेतन्याहू ने कहा कि यह मुलाकात गाजा समझौते को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, ईरान, लेबनान, सीरिया, सऊदी अरब के साथ सामान्यीकरण और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब कतर और मिस्र की मध्यस्थता से दोहा में इज़राइल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही थी। नेतन्याहू ने इस दौरान ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन पत्र भी सौंपा




