आज दिनांक 20/8 /2020 मजलिसे उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी लखनऊ इमामे जुमा मौलाना कल्बे जावाद नक़वी ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ से मोहर्रम की मजलिस पर कोविड-19 की महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के संबंध में मुलाक़ात की वह ज्ञापन सौंपा।
मौलाना कल्बे जवाद ने ज्ञापन के जरिए पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया है कि एक मोहर्रम से ग़ुफरान मॉआब चौक मंडी मे कल से 40-50 लोगों को लेकर मजलिस होगी।
जिसमें डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार की गाइडलाइंस का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा।
जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजेशन का पूर्ण इंतजाम होगा ।मौलाना ने यह भी कहा है कि पुलिस असंवैधानिक तरीके से मुझे गिरफ्तार करना चाहे गिरफ्तार कर ले ।
उन्होंने ने अपने वर्ग के सभी लोगों से यह निवेदन किया है कि मेरी गिरफ्तारी का कोई विरोध ना करे। मेरी गिरफ्तारी के बाद अपने-अपने घरों में रहे ,व सड़क पर जमावड़ा ना करें ।दरअसल शासन द्वारा पूर्व में ग़ुफरान मॉआब मुतवल्ली के नाम एक नोटिस प्राप्त हुआ था, जिसमें मजलिस ना करने का आदेश दिया गया था।