Home / उत्तर प्रदेश / मजलूमों की खून रेज़ी बदतरीन अमल – मुफ्ती अबुल इरफ़ान

मजलूमों की खून रेज़ी बदतरीन अमल – मुफ्ती अबुल इरफ़ान

Spread the love

मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के संरक्षक एवं शहर काजी़ ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा इस्लाम में निर्दोष और बेकसूर लोगों के प्रति क्रूरता, दुर्व्यवहार और जान-माल की हानि की कड़ी निंदा की गई है और उन्हें दंडित किया गया है। कोई भी सच्चा, धार्मिक, इबादत करने वाला मुसलमान किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
जिन लोगों ने ऐसा किया है, वे अल्लाह के घर में अवश्य ही सख़्त सज़ा के मुस्तहक होंगे। दुनियावी और इस्लामी तौर से उनके कार्य इस्लामी नहीं है, न ही उनका इस्लाम से कोई संबंध है। हम सभी इस्लाम में आस्था रखते हैं, इस्लाम से प्रेम करते हैं और इस्लामी कानूनों के अनुयायी हैं। मुसलमान वो है जिनका सबसे बड़ा अमल अपने देश से अत्याधिक प्रेम करना तथा उस देश के कानूनों का पालन करते हुए अपना जीवन व्यतीत करना है। वे उस देश के प्रत्येक निवासी को अपना भाई, अपना हमदर्द मानते हैं तथा उसके हर सुख-दुख में उसके साथ खड़े होते हैं तथा उसके दुख-दर्द में भागीदार होते हैं। यह इस्लाम और शरीयत का आदेश है। इसलिए हम भारत के सभी मुसलमानों की ओर से इस सरकार से अनुरोध करते हैं कि ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इनसे जुड़े सभी छिपे हुए आरोपियों को ढूंढकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।हम सभी मिलकर इस दुर्घटना में शहीद और घायल हुए सभी भारतीय भाइयों और बहनों तथा उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं। अल्लाह उन्हें सब्र अता फरमाए , घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे तथा उनकी सभी परेशानियां दूर करे। आमीन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *