लखनऊ, 09 अप्रैल 2025: समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग,
शाबू ज़ैदी
7617032786
लखनऊ में आज “आओ गले मिलें” कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह आयोजित हुआ। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव सहित हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के धर्मगुरु और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई और ईद की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में मशहूर म्यूजिशियन ब्रायन सिलास ने पियानो पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखिलेश यादव ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने कहा, “हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। हम सब मिलकर त्योहार मनाते हैं। भाईचारा और एकता हमारी ताकत है। यह कार्यक्रम उसी सद्भाव का प्रतीक है।”
समारोह में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, ज्ञानी गुरमेहर सिंह, विशप जेराल्ड जॉन मथायस जैसे कई धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसदों, विधायकों और समाजवादी नेताओं ने भी शिरकत की। यह आयोजन देश की एकता और भाईचारे की मिसाल बना।





