Home / उत्तर प्रदेश / अंकित तिवारी को युवा कांग्रेस पूर्वी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया

अंकित तिवारी को युवा कांग्रेस पूर्वी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया

Spread the love

आज उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री अंकित तिवारी को युवा कांग्रेस पूर्वी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त युवा कांग्रेस के महासचिव श्री अंकित तिवारी का आज आलमबाग स्थित स्वतंत्र गल्र्स डिग्री कालेज में कालेज के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिनेश तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव श्री अंकित तिवारी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी के संगठन सहप्रभारी एवं प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय, प्रदेश महासचिव श्री शिवम त्रिपाठी, जिला युवा कांग्रेस लखनऊ के अध्यक्ष श्री दीपक पाण्डेय, श्री हर्षवर्धन मिश्रा, श्री अंकुर तिवारी सहित तमाम युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *