Home / नेपाल पाकिस्तान के हाथ की कठपुतली । वसीम रिजवी

नेपाल पाकिस्तान के हाथ की कठपुतली । वसीम रिजवी

Spread the love

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि नेपाल पाकिस्तान के हाथ की वह कठपुतली है जो पाकिस्तान के इशारे पर भगवान श्री राम को विवादित बनाने की कोशिश कर रही है। और भारत के बाबरी पैरोकारों के हाथों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
वसीम रिजवी ने कहा कि जन्म स्थान एक हो सकता है और सारी दुनिया जानती है कि भगवान श्रीराम का जन्म स्थान अयोध्या में है और अयोध्या भारत में है।
नेपाल में भगवान श्री राम के जन्म का स्थान बताकर नेपाल भारत में बाबरी पैरोकारों को मजबूत कर रहा है।
वसीम रिजवी ने कहा कि नेपाल अगर अपने देश में भगवान श्री राम का मंदिर बनाना चाहता है तो बनाए नेपाल में बनाए पाकिस्तान में बनाए सऊदी में बनाएं उसको किसने रोका है। उन्होंने नेपाल से कहा कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करो और अपने धर्म को बेचने की कोशिश मत करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *