बाराबंकी/ शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के निर्देश पर शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल एवं जिला सचिव रजनीश मिश्र के नेतृत्व में रामनगर तहसील के ग्राम गोंदौरा में सदस्यता अभियान चला कर युवा वर्ग को शिवसेना में प्रवेश दिलाया गया
इस अवसर पर शिवसेना में शामिल हुए युवाओ को शिवसेना की रीतियों नीतियों से अवगत कराते हुए शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ने कहाकि शिवसेना समाज सेवा व राष्ट्र सेवा पर आधारित राजनैतिक दल है जिसमे अस्सी प्रतिशत समाज सेवा बीस प्रतिशत राजनीति निर्धारित है इस लिए सभी शामिल हुए शिवसैनिक सामाजिक कार्यो के माध्यम से अपनी पहचान बनाये और दुखी पीड़ितों के लिये संघर्ष करे तभी संगठन आगे बढ़ेगा और आम लोग शिवसेना से जुड़ेंगे
अभिषेक जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, सत्यम ओझा, ऋषभ जयसवाल, संदीप मिश्रा, श्याम तिवारी, अक्षत तिवारी, हरी ओम ओझा, सुंदरम शुक्ला आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी युवासेना आशीष मिश्रा जिला सचिव रजनीश मिश्रा, नगर प्रमुख युवा अवधेश शुक्ला, गौरव निषाद, शिवा सिंह आदि उपस्थित रहे