Home / असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड पर जमकर बरसे वसीम रिजवी

असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड पर जमकर बरसे वसीम रिजवी

Spread the love

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कासिम रिजवी ने आज दौरा हमला किया एक तरफ असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी दी और दूसरी तरफ मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड को भी खरी बातें सुनाई
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने वीडियो जारी करके अपने बयान में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि तुम राम जन्म भूमि के मामले में खामोश हो जाओ।
वसीम रिजवी ने कहा के मंदिर तोड़ने वाले असदुद्दीन ओवैसी के वंशज थे उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को संबोधित करते हुए कहा कि जिन का हक तुम लोगों ने छीना था। उसको भारतीय संविधान ने हक वापस कर दिया।
उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम का खून बहाने की राजनीति बंद कर दो। कट्टरपंथी इस्लाम के नाम पर लोगों के बेवकूफ बनाकर के जेहाद के नाम पर भडकाया जाता रहा है।
उन्होंने ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि मुल्ला उमर और लादेन मर चुका है पाकिस्तान और अफगानिस्तान को तुम्हारी जरूरत है हिंदुस्तानी मुसलमानों को सुकून अमन से जीने दो।

वहीं दूसरी तरफ वसीम रिजवी ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड पर हमला करते हुए कहा कि मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड इस इंतजार में है कि वह हिंदुस्तान में एक बार फिर बाबरी फौज बनायेगा, हिंदुस्तान में गृह युद्ध कराके हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा करेगा इस्लामी झंडे को फैरायेगा और फिर राम जन्मभूमि को तोड़कर दोबारा बाबरी मस्जिद बनवाएगा।
*दिल को बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है।*
वसीम रिजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने यह कैसे सोच लिया हिंदुस्तानी मुसलमान इनके नापाक इरादों में इनका साथ देगा।
वसीम रिजवी ने कहा यह कट्टरपंथी मुल्लों की जमात विदेशी पैसों से हिंदुस्तान में चल रही है यह सब लोग जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *