लखनऊ के डालीगंज में स्थित दरिया वाली मस्जिद, जिसे जिन्नातों वाली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है। यह मस्जिद अपनी विशेषता के लिए जानी जाती है कि यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आते हैं और अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं।
हर बृहस्पति और शुक्रवार को यहां दर्शन करने के लिए लोग आते हैं। इसके अलावा, इस मस्जिद से आठ मोहर्रम को ऐतिहासिक जुलूस का आयोजन करती है, देर रात इमामबाड़ा ग़फ़रन्माब चौक मंडीपहुंचता है इस जुलूस का मार्ग अब बदल दिया गया, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं।
“शाबू ज़ैदी ”
इस मस्जिद के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के खराब स्वास्थ्य के दौरान एक भाजपा नेता द्वारा दुआ कराई गई थी। इस मस्जिद की खाली जमीन हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है। एक पूर्व कांग्रेसी नेता द्वारा इसकी जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन मस्जिद से मोहब्बत करने वाले लोगों के विरोध के बाद यह मामला शांत हो गया।
इस मस्जिद के गेट को अवैध मानते हुए गिरा दिया गया था, लेकिन बाद में इसका पुनर्निर्माण किया गया। हाल ही में, सोशल मीडिया पर इसकी जमीन को लेकर चर्चा गर्म रही, जिसमें कहा गया कि मस्जिद को पार्क की जमीन पर बनाया गया है। इस सारी घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया और मस्जिद में आस्था रखने वालों में एक चर्चा है कि शिया वक्फ बोर्ड हमेशा शांत क्यों रहता है।




