Home / धर्म चर्चा / मुबल्लेग़ीन मोमेनीन को शरियाते मुहम्मदी से परिचित कराऐं-मौलाना सैफ अब्बास

मुबल्लेग़ीन मोमेनीन को शरियाते मुहम्मदी से परिचित कराऐं-मौलाना सैफ अब्बास

लखनऊ, 28 फरवरी 2025 आयतुल्लाह सैयद सादिक हुसैनी शिराजी के कार्यालय में उलेमा की एक बैठक रमजान इसतकबाल के विषय पर मौलाना सैयद सैफ अब्बास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्वानों ने भाग लिया। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने पवित्र कुरान के पाठ के बाद विद्वानों को संबोधित करते हुय कहा कि रमजान का महीना अनंत गुणों के साथ आ रहा है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम रमजान के महीने में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए रमजान के इस बरकत वाले महीने का लाभ उठाते हुए, मस्जिदों में मौजूद मोमिनों को शरीयते मोहम्मदी से परिचित कराएं क्योंकि हमारा लक्ष्य मोमिनों को मसाएले दिनिया और अहलेबैत अ0स0 के शिक्षाओं से परिचित कराना होना चाहिए।
मौलाना शाबीहुल हसन ने तकरीर करते हुए उलेमा से कहा कि आज लोगों और विद्वानों के बीच संबंधों को मजबूत करना जरूरी है क्योंकि ना समझ उलेमा की कुछ गलतफहमी के कारण लोगों में गलत संदेश जा रहा है, इसलिए हम लोग अपनी-अपनी मस्जिदों में लोगों के साथ संपर्क मजबूत करके शरीयत को जानने की रुचि को बढ़ा सकते हैं।
मौलाना मुस्तफा अली खान ने अपने तकरीर करतें हुवे कहा कि हम धार्मिक मुद्दों को हर दिन नहीं समझा सकते हैं, इसलिए सप्ताह में कम से कम दो दिन शनिवार और रविवार को, जब अधिकांश कार्यालय बंद होते हैं, हमें लोगोें को धार्मिक मुद्दों और अहलेबैत अ0स0 की शिक्षाओं से परिचित कराना चाहिए।
मौलाना अफजल हैदर रिजवी ने अपनी तकरीर में कहा कि गैबते इमाम (अ.स.) के समय में हमारी जिम्मेदारी है कि मराजे केराम के फतवे को लोगों तक पहुंचाऐं और ऐसे समय में जब लोग अखबारीयत की ओर बढ़ रहे हैं, लोगों को तकलीद और मरजियत से परिचित कराना जरूरी हो जाता है।
मौलाना मुहम्मद रजा एलिया ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह के रसूल (स0स0) ने रोजेदार के स्वास्थ्य की गारंटी देते हुए कहा था, रोजा रख्खों ताकि श्श्स्वस्थ रहों । यदि रोज़ा रखने वाला केवल इस क़ौल पर पूर्ण विश्वास रखकर रोज़ा रखता है तो रोजादार पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा और उसे किसी भी प्रकार का रोग नहीं होगा। रोजा से मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है और सभी रोग दूर हो जाता हैं।
मौलाना अफजाल हुसैन, मौलाना नफीस अख्तर, मौलाना काजिम वाहिदी, मौलाना मुहम्मद मशरेकैन, मौलाना रहबर अस्करी, मौलाना गुलाम अब्बास, मौलाना शमसुल हसन, मौलाना तफसीर रजा, मौलाना वजीर हसन जैनबी, मौलाना सलमान अली नजफी, मौलाना साजिद रजा, मौलाना नहजत, मौलाना अब्बास अली नजफी, मौलाना आसिफ सेहथली, मौलाना सुहैल अब्बास, मौलाना नसीम सुल्तानपुरी, मौलाना रजी हैदर, मौलाना इम्तियाज सेथ्ली, मौलाना आगा मेहदी। मौलाना मजहर इमाम, मौलाना इजाज सीतापुरी, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, मौलाना ग़ज़नफर अब्बास, मौलाना गुलाम सरवर, मौलाना डॉ. अली सलमान, मौलाना मुहम्मद जुहीर अब्बासए आदि मौजूद रहे।
………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *