महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का शुभारम्भ किया गया और अभियान के ई-पोर्टल की भी लॉन्चिंग हुई।
उपराष्ट्रपति ने किया 76वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ





