Home / उत्तर प्रदेश / मदरसा सुल्ताने मदारिस के फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा दुकानों के लिए निशान और नंबरिंग किए जाने पर विवाद में मदरसे के छात्रों, प्रशासन और स्थानीय धर्मगुरुओं ने मिलकर अपनी आवाज उठाई

मदरसा सुल्ताने मदारिस के फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा दुकानों के लिए निशान और नंबरिंग किए जाने पर विवाद में मदरसे के छात्रों, प्रशासन और स्थानीय धर्मगुरुओं ने मिलकर अपनी आवाज उठाई

Spread the love

लखनऊ मदरसा सुल्ताने मदारिस के पास नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर दुकानों के लिए निशान और नंबरिंग किए जाने पर विवाद में मदरसे के छात्रों, प्रशासन और स्थानीय धर्मगुरुओं ने मिलकर अपनी आवाज उठाई।*

*इनमें प्रमुखता से शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया है*

मौलाना सैफ अब्बास का मानना है कि इस तरह की दुकानें स्थापित करने से धार्मिक स्थलों की पवित्रता और गरिमा को ठेस पहुंचेगी और यह स्थान के माहौल को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

मौलाना सैफ़ अब्बास के अनुसार, इस तरह के कार्यों से धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों का वातावरण बाधित होगा और इससे आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है ।
मौलाना सैफ अब्बास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से अपील की है कि वे इस कार्रवाई को वापस लें और धार्मिक स्थलों के समीप ऐसी गतिविधियों को रोके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *