मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान तथा जनपद बाँदा को Best District (North Zone) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोर्टल पर शेयर करते हुए लिखा कि
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में ‘जल शक्ति’ की दिशा में अनेक अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण, प्रबंधन और जनसहभागिता को प्राथमिकता देने का ही प्रतिफल है।
प्रदेश वासियों एवं जल संरक्षण व संवर्धन के इस पवित्र कार्य में संलग्न सभी जन को हार्दिक बधाई!





