पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का लोकार्पण किया तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पर्यटन विभाग को अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर राजकीय महोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् कहरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया। 414.74 करोड़ रू० की लागत से सहरसा जिले में खजुर देवा चौक से डेंग राही घाट के बीच कोसी नदी पर आर०सी०सी० पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 5.67 करोड़ रू० की लागत से जिले में निर्मित होने वाले मॉडल थाना भवन का भी शिलान्यास किया।
साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अमरपुर के पास स्थित सरकारी पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया।
नीतीश कुमार ने की मां विषहरा भगवती मंदिर का लोकार्पण किया तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की





