Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्यों ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचारी भेंट - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्यों ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचारी भेंट

नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्यों ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचारी भेंट

Spread the love

दिनांकः 21.09.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में नेपाल के सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य श्री प्रवीण दास ने भेंटकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री प्रवीण दास ने पशुपतिनाथ जी के शीर्ष पर चढ़ाई माला भेंट कर श्री अखिलेश यादव को विजयी होने का भी आशीर्वाद दिया।
भारत-नेपाल के बीच सुदृढ़ सांस्कृतिक सम्बंधों की चर्चा में श्री अखिलेश यादव ने बताया कि इटावा में श्री केदारेश्वर मंदिर में सालिगराम की शिला प्रस्थापित है जो नेपाल से आई है।
नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु में समाजवादी सरकार में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में की गई थी। विश्वविद्यालय हॉस्टल में नेपाल तथा बौद्ध धर्म के अनुयायी छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए श्री अखिलेश यादव भी श्रीमती डिम्पल यादव के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने काठमांडू गए थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *