Home / राष्ट्रीय / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्रीसे मुलाकात कुछ संबंधों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्रीसे मुलाकात कुछ संबंधों पर हुई चर्चा

Spread the love

आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेंट की मोदी का प्रधानमंत्री वोंग ने संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया।

दोनों प्रधानमंत्री ने अपने वार्तालाप के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापकता, जुड़ाव और अपार संभावनाओं को देखते हुए इस संबंध को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे भारत की एक्ट ईस्ट नीति को भी अत्यधिक प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक संबंधों में मजबूत प्रगति पर चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश प्रवाह को और बढ़ाने का भी आह्वान किया गया। श्री नरेंद्र मोदी ने उल्लेक किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में करीब 160 अरब डॉलर के निवेश के साथ सिंगापुर भारत का प्रमुख आर्थिक पार्टनर है। उन्होंने कहा कि भारत में त्वरित और सतत विकास ने सिंगापुर की संस्थाओं के लिए निवेश के अपार अवसर खोले हैं। उन्होंने रक्षा और सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र जागरूकता, शिक्षा, एआई, फिनटेक, नवीन प्रौद्योगिकी क्षेत्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं ज्ञान साझेदारी के क्षेत्र में वर्तमान सहयोग की भी समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आर्थिक और लोगों के बीच रिश्तो को बढ़ाने के लिए देशों के बीच संपर्क को मजबूत बनाने काएलान किया। उन्होंने हरित गलियारा परियोजनाओं में तेजी लाने की भी प्रतिबद्धता जताई।

दोनों नेताओं ने अगस्त 2024 में सिंगापुर में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के परिणामों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *