नई दिल्ली, 22 July 2020
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन की घड़ी नजदीक आ रही है. प्रधानमंत्री को भी न्योता मिला है और सूत्र बताते हैं कि पीएम 5 अगस्त को अयोध्या जाकर भूमिपूजन में शामिल होंगे. लेकिन विपक्ष इस आयोजन में सियासी हवन कर रहा है. पहले NCP के मुखिया ने सवाल उठाए, बाद में कांग्रेस के हुसैन दलवाई ने कह दिया कि जब नेहरु सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन में नहीं गए तो पीएम को भी कोरोना के वक्त नहीं जाना चाहिए. आज हल्ला बोल में इसी मुद्दे पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिलान्यास के लिए जाएंगे तो उन्हें मस्जिद और गुरुद्वारे के लिए भी जाना होगा.