Home / उत्तर प्रदेश / स्वर्गीय मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के नाम से आम पदमश्री कलीमुद्दीन ने अखिलेश यादव को भेंट किया

स्वर्गीय मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के नाम से आम पदमश्री कलीमुद्दीन ने अखिलेश यादव को भेंट किया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में आज कई किस्मों के आमों के उत्पादन के लिए मशहूर पद्मश्री श्री कलीमुद्दीन ने  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंटकर उन्हें नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव नाम के दो आम भेंट किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, विधायक श्री महबूब अली तथा श्री रविदास मेहरोत्रा सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
स्मरणीय है, राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद की ख्याति दशहरी आमों के बाग के लिए है। अपने आम के बाग में श्री कलीमुद्दीन द्वारा आमों की तमाम किस्में विकसित की गई हैं।
श्री कलीमुद्दीन ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव के नाम से आम की दो नई किस्में विकसित की हैं, जिसे भेंट करने के लिए वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मिलने आए थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *