सतीश पूनिया ने कहा कि बीजेपी राजस्थान में अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं करेगी. फिलहाल बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जाएगी और आगे के डेवेलपमेंट के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा. बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर है कि 22 जुलाई से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हो सकता है.
‘पार्टी में आने पर पायलट का स्वागत”जुगाड़ की सरकार रह गई गहलोत सरकार”वसुंधरा की चुप्पी का राज उन्हीं से पूछिए’
राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि अशोक गहलोत की सरकार जुगाड़ की सरकार है. पूनिया ने कहा कि गहलोत किसी तरह से बहुमत साबित करना चाहते हैं, लेकिन अगर उनके पास बहमत तो तो अबतक दिखा दिए होते. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने बहुमत खो दिया है. अगर सचिन पायलट के साथ गए विधायक इस्तीफा दे देते हैं तो यह सरकार गिर जाएगी.