Home / धर्म चर्चा / अल्लाह ने कुरान में कहा है कि यदि तुम वास्तव में अल्लाह के वली हो, तो मृत्यु की तमन्ना करो मौलाना सैफ अब्बास

अल्लाह ने कुरान में कहा है कि यदि तुम वास्तव में अल्लाह के वली हो, तो मृत्यु की तमन्ना करो मौलाना सैफ अब्बास

Spread the love

इमाम बाडा सैयद तकी साहब अकबरी गेट पर अशराए मोहर्रम की नौवीं और आखरी मजलिस को विलायत के विषय पर संबोधित करते हुए मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि अल्लाह ने कुरान की विभिन्न आयतों में अपनी वली को दिये विशेषताओं और शक्तियों को बताया है और बताया है कि विलायत पर किसका अधिकार है। विलायत वही है जो जब चाहे मुर्दों को ज़िंदा कर सकता है, जब चाहे ज़मीन को छोटा कर सकता है और जब चाहे सूरज को पल्टा सकता है। और वली वह है जो कभी मौत से नहीं डरता, जैसा कि अल्लाह ने कुरान में कहा है कि यदि तुम वास्तव में अल्लाह के वली हो, तो मृत्यु की तमन्ना करो (सूरह 62, आयत 6, अब इतिहास में कोई ऐसा व्यक्ति दिखाओ सिवाय अली इब्ने तालिब (अ.स.) के, जो दीन के खातिर चालीस तलवारो में सोया हो और जो जंग के मैदान में कहता नजर आया हो कि एै बेटा हसन (अ.स.) तेरे बाप अली को कोई फर्क नहीं पड़ता कि मौत उसपर आ पडे या वह मौत पर जा पडे।

अंत में मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन के छोटे मुजाहिद हजरत अली असगर की षहादत को बयान किया और कर्बला के शहीदों का जिक्र किया.जिसे सुन कर अलादारो ने गिरया व मातम किया! और ष्षहीदो की षबीहे ताबूत की नियारत कराई गई और तबर्रूक बाटा गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *