इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहब जन्नत मआब अकबरीगेट, लखनऊ में अष्रए मोहर्रम की पहली मजलिस को विलायत के विषय पर सम्बोधित करते हुए, मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि अल्लाह ने अपने पैगंबर के माध्यम से लोगों को कई आदेश दिए, लेकिन किसी भी आदेश में मदद का वादा नहीं किया, जब विलायत देने का समय आया। तो अल्लाह ने कहा हम तुम्हें लोगों की दुष्मनी से बचाएंगे। इससे पता चलता है कि विलायत एक महत्वपूर्ण आदेश था जिसे पैगंबर अली को गदीर के मैदान में अपने हाथों पर उठाकर बड़ी सावधानी से निभा रहे थे पवित्र कुरआन के सूरह अल-मैदा में कहा गया है कि इस दिन हमने धर्म को परिपूर्ण किया, और इस्लाम धर्म को स्वीकार किया यदि कोई विलायत को अस्वीकार करने के बाद कहता है कि हम मुसलमान हैं, तो वह अनुयायी हो सकता है दूसरे धर्म का, वह धर्म ईश्वर का आस्तिक नहीं हो सकता।
अंत में मौलाना ने जनाब मुस्लिम इब्ने अकील की शहादत को बयान किया जिस पर मातमदारों ने मातम किया।
विलायत एक महत्वपूर्ण आदेश है :मौलाना सैफ अब्बास





