Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तथा प्रयागराज में प्रस्तावित अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं व साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तथा प्रयागराज में प्रस्तावित अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं व साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर अयोध्या तथा प्रयागराज में प्रस्तावित अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं व साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री जी ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि अयोध्या तथा प्रयागराज में विशिष्ट-अतिविशिष्ट अतिथियों व गणमान्य जनों के बेहतर आतिथ्य के लिए सर्वसुविधायुक्त अतिथि गृह बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए दोनों जनपदों में प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारम्भ कर दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *