एक तरफ जहां कोविड-19 यानी कोरोनावायरस महामारी से पूरा देश फैला हुआ है वही लखनऊ शहर में कोरोनावायरस निरंतर बढ़ता जा रहा है बावजूद इसके भी सड़कों पर भीड़ कम नहीं हो रही है जगह-जगह ठेले लगे हुए खुले सामान बिक रहे हैं चाय के होटलों पर भीड़ दिख रही है लेकिन इन सब के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है।
बात अगर पुराने लखनऊ की किया जाए तो पुराने लखनऊ के व्यस्तम चौराहा बालागंज चौराहा जहां चारों तरफ चाय और पूरी के ठेले लगे रहते हैं उस पर भीड़ लगी रहती है पुलिस दिन भर बैठी रहती लेकिन कोई एक्शन नहीं लेती है वहीं दूसरी तरफ चंद कदम दूर सूर्या पैलेस ठाकुरगंज के पास सुमित निगम जो पूरी का ठेला लगाता था उसको पुलिस उठा ले जाती है और फिर इस बात पर छोड़ देती है कि आगे से वह पूरी का ठेला नहीं लगाएगा क्या यह पुलिस द्वारा निष्पक्ष कदम उठाया जा रहा है!