Home / अमीश देवगन ने सूफी संत हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ को बताया लुटेरा, मचा बवाल FIR दर्ज़

अमीश देवगन ने सूफी संत हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ को बताया लुटेरा, मचा बवाल FIR दर्ज़

Spread the love

अपने विवादित शो को लेकर चर्चा में रहने वाले एंकर अमीश देवगन ने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसमे उन्होने ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती को लुटेरा करार दिया।
अपने मथुरा-काशी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान अमीश देवगन ने हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को चिश्ती लुटेरा कहा। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होने कहा कि चिश्ती लुटेरा आया और उसके बाद लोगों ने धर्म बदला।इस दौरान उन्होने इस वाक्य को कई बार दोहराया।
अमीश देवगन के इस बयान के बाद देश भर के मुसलमानों में भारी गुस्सा है। बता दें कि देश ही नहीं दुनिया भर में हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती अजमेरी के चाहने वालों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार सूफी संतों के दबाव में अनीस देवगन के खिलाफ f.i.r. दर्ज हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *