Home / बिहार चुनाव से पहले NDA में खींचतान, चिराग पासवान के बयान पर JDU बोली- नीतीश ही विश्वसनीय चेहरा

बिहार चुनाव से पहले NDA में खींचतान, चिराग पासवान के बयान पर JDU बोली- नीतीश ही विश्वसनीय चेहरा

Spread the love

08/06/2020

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजग के घटक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चिराग पासवान की टिप्पणी के बाद अब जेडीयू ने उन्हें जवाब दिया है। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लोजपा (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) द्वारा की गई परोक्ष टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में, लोजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पैदा हुए प्रवासी संकट से निपटने के लिए किए गए उपायों को लेकर असंतोष व्यक्त किया था।
क्या पासवान पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल रहे नीतीश कुमार की जगह किसी और को देखना चाहेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के हर फैसले के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *