Home / अनलॉक की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं डीएम : योगी आदित्यनाथ

अनलॉक की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं डीएम : योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ 7 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 8 जून से धार्मिक स्थलों, कार्यालयों, मॉल, होटल तथा रेस्टोरेंट आदि खोले जाने हैं। सभी डीएम व एसपी इससे जुड़ी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाएं। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के वापस आने से उत्पन्न विवादों के प्रति भी सतर्कता बरती जाए। ऐसे विवादों का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था और अराजकता फैलाने वाली घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। न्यायालयों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की पेशी की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 जून से ही न्यायालयों में भी कार्यवाहियां प्रारम्भ होंगी। सीएम योगी ने कहा कि इनके सेवायोजन एवं रोजगार के सम्बन्ध में आयोग का गठन किया जा चुका है। जनपद स्तर पर भी इस सम्बन्ध में तैयारी प्रारम्भ की जाए। 15 जून से प्रतिदिन हर जनपद में 1 से 1.5 लाख रोजगार सृजन की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी संक्रमण से होने वाली प्रत्येक मृत्यु की समीक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *