Home / अंतरराष्ट्रीय / ईरानी हेलीकॉप्टर हादसे में शहीदो को श्रद्धांजलि:तंजीम अली कांग्रेस

ईरानी हेलीकॉप्टर हादसे में शहीदो को श्रद्धांजलि:तंजीम अली कांग्रेस

Spread the love

अली कांग्रेस संगठन की अध्यक्ष सुश्री रूबीना मुर्तजा ने आज एक बयान जारी कर संगठन की ओर से ईरान के राष्ट्रपति इबराहीम राईसी और विदेश मामलों के मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन, तबरीज़ के इमाम मुहम्मद अली अल-हाशिम, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मलिक रहमती, सुरक्षा प्रमुख, जिस हेलीकॉप्टर में सवार हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और इस दुर्घटना में इन मूल्यवान और ऐतिहासिक शख्सियतों की जान जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने जो साहस और दृढ़ता दिखाई, वह दुनिया में बेजोड़ है और किसी से छिपी हुई नहीं है। इसके लिए तंज़ीम अली कांग्रेस के सभी सदस्य उनकों सलाम करते हैं और उनकी इस प्रकार हुई मृत्यु को शहादत मानते हैं तथा ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करते हैं। हम उस हेलीकॉप्टर के पायलट, फ्लाइट क्रु और दीगर बॉडीगार्ड जो हेलीकॉप्टर में सवार थे उनको भी अपनी प्रार्थनाओं में याद रखना ज़रूरी समझते हैं। रुबीना मुर्तज़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम अली कांग्रेस के समस्त सदस्यों की ओर से ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरु सैयद अली खामीनाई वह ईरान के सभी नागरिकों के समक्ष अपनी सहानुभूति प्रकट करते हैं व शहीदों के लिए श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *