रायबरेली कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी इकलौते नेता हैं जिन्होंने आपकी समस्याएं समझने के लिए 4000 किलोमीटर की यात्रा की।
मैं बचपन से जानती हूं कि राहुल जी को अन्याय नहीं पसंद है। उन्होंने जीवन भर न्याय की लड़ाई लड़ी है। उन्हें जिताइए और न्याय का साथ दीजिए, वे आपकी लड़ाई लड़ेंगे।
आज महाराजगंज, राजबरेली में बड़े भाई राहुल गांधी जी के साथ सेवा संकल्प सभा में अपनी बहनों और भाइयों से संवाद किया





