तब्बू 51 साल की हो गई हैं और अब तक उन्होंने किसी से शादी नहीं की ।तब्बू की जिंदगी में आने वाले पहले एक्टर का नाम संजय कपूर था. फिल्म ‘प्रेम’ के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था ।संजय कपूर और तब्बू का ये रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया, और जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.
संजय कपूर के बाद, तब्बू का नाम मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़ा था ।जब दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई तो उसके कुछ दिनों बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए और दोनों की बीच ब्रेकअप हो गया था
साजिद के साथ ब्रेकअप के बाद तब्बू की जिदंगी में साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन की एंट्री हुई. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावे किए गए कि नागार्जुन के साथ तब्बू का करीब 10 साल से अधिक समय तक अफेयर चला ।





