Home / अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

लखनऊ, 25 मई।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार लोगों को ईद के मौके पर जरूरत के सामान ‘दीदी की किट’ के नाम पर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया जिसमें सिंवईं, चीनी, मेवा इत्यादि ईद की जरूरत के सामाना हैं।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों को यह किट उपलब्ध करायी गयी है। क्योंकि लाॅकडाउन की वजह से रोजगार बन्द पड़े थे और कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिली थी। उन्होने ईद-उल-फित्र की अहले वतन को मुबारकवाद देते हुए अवाम से यह अपील भी किया है कि उलेमाओं के बताये तरीके से ईद के अरकान अपने-अपने घरों पर अदा करें और लाॅकडाउन का पालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *