बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके बीच रिश्तेदारी है. कोई रिश्ते में भाई-भाई हैं, तो कोई साली-जीजा. कोई रिश्ते में साढ़ू भाई लगते हैं तो कोई जीजा साले कुछ ने एक-दूसरे का हाथ थामे रखा, तो कुछ ने ये साथ छोड़ दिया. आज हम आपको वो किस्सा सुनाने जा रहे हैं कि जिसको शायद ही आप जानते होंगे. क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में जीजा ने अपने रोल को साले के रोल के साथ पलट लिया था, जबकि इस फिल्म को बनाने के लिए एक्टर के पिता ने ही पूरा पैसा लगाया था.
राजेंद्र कुमार ने बेटे के फिल्मी करियर को फिर से जगाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया और उन्होंने एक फिल्म बनाने का फैसला किया. साल 1986 में आई फिल्म ‘नाम’ की कहानी को फाइनल किया और फिर कुमार गौरव को छोड़ दूसरे स्टार को कास्ट किए जाने लगा. फिल्म में नूतन, संजय दत्त, कुमार गौरव, पूनम ढिल्लों, अमृता सिंह और परेश रावल को कास्ट किया गया. सलीम खान की लिखी फिल्म की कहानी दो भाईयों पर थी, जिन्होंने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. फिल्म में दो भाईयों का ये किरदार कुमार गौरव और संजय दत्त ने निभाया था. दो भाईयों के दिखाए गए इस प्यार ने लोगों को खूब इमोशनल किया था. फिल्म को डायरेक्ट महेश भट्ट ने किया था.
संजय दत्त, कुमार गौरव,





