Home / धर्म चर्चा / खिदमत ए खल्क का सवाब कई गुना है: मुफ्ती अबुल इरफान

खिदमत ए खल्क का सवाब कई गुना है: मुफ्ती अबुल इरफान

Spread the love

लखनऊ, 1 जनवरी (प्रेस विज्ञप्ति) आल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के तत्वावधान में

मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी ए शहर लखनऊ वा सरपरस्त ए आला ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन की सरपरस्ती वा सैयद इकबाल हाशमी राष्ट्रिय अध्यक्ष
आल इण्डिया मोहम्मदी मिशन की अध्यक्षता में तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में बेवा,गरीब , बेसहारा 47 महिलाओं को वजी़फा जिसमे 500 से 1500 तक रूपया और गर्म कपड़े बांटा गया।
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी ए शहर लखनऊ वा सरपरस्त ए आला ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन ने अपने बयान में फरमाया कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त रहमान है और उसने कायनात के लिए अपनी रहमत के इज़हार के लिए नबी ए रहमत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को इस दुनिया ए फा़नी में भेजो ताकि दुनिया व‌आखिरत के गमों को दूर करके अमन व सुकून के साथ उम्मत अपनी बंदगी का इज़हार कर सके और आपकी सारी जिंदगी मजबूर, मज़लूम ,बेकस, बेसहारा, बेवा, यतीम की राहत रसाई फरमाते रहे और अपनी उम्मत को भी पैगाम दिया कि तुम लोग ज़मीन वालों पर रहम करो ताकि आसमान वाला तुम पर रहम करें हर ज़माने में लोग जो मोहब्बतें रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में डूबे हुए अपनी हैसियत के मुताबिक अमल करते आए हैं और आज भी लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली क़ाज़ी शहर लखनऊ सरपरस्त ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन ने अवाम से यह अपील करी है की औलिया अल्लाह की जिंदगी के बारे में पढ़ें ,सुने और समझे और अपनी जिंदगी उसी के अनुसार गुजा़रे , अपनी हर मुमकिन कोशिश करके अमन, मोहब्बत और तालीम को आगे बढ़ाकर अल्लाह और उसके रसूल के गुलामों में अपना नाम दर्ज कराएं इसी में आपकी दुनिया और आखिरत की भलाई है।

रूमाना सिद्दीकी मेंबर स्टेट माइनोरिटी कमिशन मेहमाने खुसुसी की हैसियत से शरीफ हुई उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम माइनॉरिटी की परेशानियों को सुनने और उनको दूर करने के लिए ही है हम सभी को अपने हुकुक के बारे में संपूर्ण जानकारी होना चाहिए ताकि हमारे हमारे हुकुक हमको मिले जिसका हमें आईनी हक है।
आल इण्डिया य मुहम्मदी मिशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष सैयद इकबाल हाशमी ने कहा कि परेशान , यतीम , बेसहारा लोगों की खिदमत करना बेहतरीन इबादत है। ईश्वर की रचना की सेवा करना मानव नैतिकता का सर्वोच्च सार है। एक व्यक्ति जो अल्लाह के बन्दो की खिदमत करता है, उसका मकाम बुलन्द हो जाता है। सेवा अभियान काबिले तारीफ है। मौजूदा हालात में लोग तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन परिस्थितियों में गरीबों और बेसहारा जरूरतमंदो तक खाने-पीने का सामान पहुंचाना बहुत बड़ा सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि हर महीने में हर साहब ए हैसियत को थोड़ा थोड़ा कर के भी काम किया जाए तो ज़रूरत मनदो की ज़रूरत पूरी हो जायेगी और करने वाले को कई गुना सवाब मिलगा , इसलिए बहैसियत लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए. गौरतलब है कि आल इण्डिया मुहम्मदी मिशन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर ज़रूरत मन्दो को फूड किट वा वजीफा वितरित किया जाता रहा है ।
सैयद अहमद नदीम जनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए मोहम्मदी मिशन से संबंधित अंजुमनों से अपील करी है कि वह अपनी अपनी तौर पर इलाके के गरीबों जरूरतमंदों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश करें।

इस मौके पर मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगीमहली, नबी अहमद साहब डायरेक्टर स्टार एल्युमिनियम , डॉक्टर आफताब अहमद हाशमी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर यूनानी सर्विसेज यूपी,आसिफ इकबाल हाशमी साहब, तारिक हाशमी संयुक्त सचिव, एडवोकेट राशिद मेराज कानूनी सलाहकार, हाफिज़ शकील निजा़मी खजांची, एडवोकेट फै़जा़न फिरंगीमहली, नजीब अहमद शिब्लू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *