Home / चर्चित चेहरे / बेगम पारा। जिनका असली नाम था ज़ुबैदा उल हक।

बेगम पारा। जिनका असली नाम था ज़ुबैदा उल हक।

Spread the love

बेगम पारा। जिनका असली नाम था ज़ुबैदा उल हक। 40s और 50s की एक नामी और खूबसूरत अदाकारा। बेगम का जन्म  ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के झेलम में हुआ था। एक वैल एजुकेटेड और ओपन माइंडेड मुस्लिम परिवार में। इनके पिता प्रींसली स्टेट ऑफ बीकानेर में जज हुआ करते थे। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से बेगम पारा की पढ़ाई हुई थी। इनके बड़े भाई मसरूर उल हक किसी ज़माने में एक्टर बनने बॉम्बे यानि मुंबई गए थे। वो एक्टर बने कि नहीं बने, ये तो पता नहीं चल सका। लेकिन इतना ज़रूर पता चला कि उन्होंने उस वक्त की नामी बंगाली अदाकारा प्रोतिमा दासगुप्ता से शादी की थी। यानि प्रोतिमा दासगुप्ता बेगमपारा की भाभी थी। बेगम पारा ने दिलीप कुमार के भाई और एक्टर नासिर खान से शादी की थी। अभिनेता अय्यूब खान इन्हीं के बेटे हैं। ये वही अय्यूब खान हैं जो आमिर खान की मेला फिल्म में रूपा यानि ट्विंकल खन्ना के फौजी भाई के रोल में दिखे थे। एक और जानकारी इनके यानि बेगम पारा के बारे में आपको देता हूं। बेगम पारा की बहन ज़रीना सुल्ताना ने मोहन बिम्बेट से शादी की थी। ज़रीना सुल्ताना की बेटी हुई रुखसाना सुल्ताना। और रुखसाना सुल्ताना की बेटी हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। यानि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी दिलीप कुमार के खानदान की दूर की रिश्तेदार लगती हैं। बेगम पारा की आखिरी फिल्म थी साल 2007 में आई सांवरिया। सांवरिया में ये सकीना यानि सोनम कपूर की दादी के किरदार में दिखी थी। अगले साल यानि 2008 की 9 दिसंबर को बेगम पारा जी का निधन हो गया था। किस्सा टीवी बेगम पारा जी को ससम्मान याद करते हुए उन्हें नमन करता है। और मेरा प्रयास रहेगा कि मैं जल्द से जल्द इनके जीवन की पूरी कहानी किसी आर्टिकल या वीडियो के माध्यम से आप सभी दोस्तों के साथ साझा करूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *