देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में समीक्षा बैठक की। कोविड की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। आर०टी०पी०सी०आर० जांच की संख्या बढ़ाने को कहा है।
कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। लोगों से सजग एवं सतर्क रहने की अपील है।.





