Home / राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के गोता लगाने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने भारत और उसके पड़ोसी देशों समेत कई एशियाई देशों में 2020 में जीडीपी ग्रोथ रेट और प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से मरने वालों की संख्या की तुलना करने वाले एक ग्राफ को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि देखिए इकॉनमी को किस तरह पूरी तरह बर्बाद किया जाता है और तेजी से अधिकतम लोगों को संक्रमित किया जाता है। राहुल ने जिन देशों के आंकड़े शेयर किए हैं, उनमें भारत की जीडीपी सबसे ज्यादा गिरी है। वही भारत प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से मौत भी भारत में सबसे ज्यादा हुई है।

भारत समेत 11 एशियाई देशों में 2020 के दौरान जीडीपी ग्रोथ और प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से मौत के आंकड़ों का तुलनात्मक ग्राफ शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘इकॉनमी को पूरी तरह बर्बाद कैसे करें और तेजी से अधिकतम संख्या में लोगों को संक्रमित कैसे करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *