Home / चर्चित चेहरे / आईपीएल में आदिवासी क्रिकेटर

आईपीएल में आदिवासी क्रिकेटर

Spread the love

????आईपीएल में आदिवासी क्रिकेटर ????

आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज़ को आईपीएल नीलामी 2024 में गुजरात टायटंस ने 3.6 करोड़ रुपये में ख़रीदा।
21 साल के रॉबिन मिंज़ का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था।रॉबिन में कई टीमों ने रुचि दिखाई लेकिन अंत में वो गुजरात के हिस्से आए।रॉबिन झारखंड से हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रॉबिन धोनी के फैन हैं।धोनी की ही तरह रॉबिन को भी अनुभवी कोच चंचल भट्टाचार्य से ट्रेनिंग मिली है।
वो झारखंड के गुमला ज़िले से हैं।मिंज़ पर लोगों का ध्यान तब पहली बार गया था, जब मुंबई इंडियंस ने रॉबिन की ब्रिटेन में ट्रेनिंग करवाई थी।फिलहाल वो रांची में रहते हैं. मगर अब तक रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं।हालांकि रॉबिन झारखंड की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।मुताबिक़,रॉबिन के पिता सेना में रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद इन दिनों रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में बतौर गार्ड काम करते हैं। रॉबिन की दो बहनें भी हैं।वह मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपरजाएंटस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रायल्स खेल चुके हैं।हालांकि 2023 आईपीएल नीलामी में रॉबिन को कोई ख़रीदार नहीं मिला था।राबिन ने अभी तक प्रथम श्रेणी,टी20 और लिस्ट ए का एक भी मैच नहीं खेला है।ये भी एक बड़ी बात है कि रॉबिन की कीमत क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के होनहार (मीडिया के मुताबिक) बेटे अर्जुन तेंदुलकर से कई गुना ज्यादा है।

शाहिद नकवी ????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *