Home / राष्ट्रीय / हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Spread the love

ऋषि-मुनियों के अमर मंत्र से जन गण मन तक प्रवाहित हिंदी हमारी साँस की लय है। अनगिनत भारतवासियों के हर्ष-विषाद, रोग-शोक, अतीत और भविष्य, उत्साह और उल्लास को अपने में सँभाले हमारी भाषा दरअसल हमारी माँ भी है।

आज हिंदी दिवस है। हिंदी की उपलब्धियों का उत्सव मनाने और हिंदी के भविष्य के स्वप्नों को पूरा करने के लिये संकल्पबद्ध होने का दिन। संसार के सर्वोत्तम ज्ञान-विज्ञान; इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, इतिहास, भूगोल और मानविकी जैसे विषयों को हिंदी में उपलब्ध करने की ख़ातिर एक बड़े अभियान के लिये मन पक्का करने का दिन। हिंदी के साथ-साथ भारत की सभी भाषाओं के प्रति कृतज्ञ होने का दिन।

आप सबको हिंदी दिवस बहुत-बहुत मुबारक़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *