समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की लाईसेंसी पिस्टल से उनके घर पर हुई विनय श्रीवास्तव की हत्या की जानकारी लेने और शोक संवेदना प्रकट करने बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल विनय के लखनऊ स्थित घर पहुंचा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विनय श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात कर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रवक्ता दीपक रंजन श्रीवास्तव, सोनू कनौजिया पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद लखनऊ, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी लखनऊ, जीतू रावत जिला पंचायत सदस्य एवं पन्ना लाल रावत जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। पूरा परिवार सदमे में है। पार्टी घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोशियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करती है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री के निवास पर हुई हत्या विनय श्रीवास्तव के परिजनों से मिली





