समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत् अखिलेश यादव के निर्देश पर आज मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने आए हुए सभी जोनल प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव अहम है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब लोग मिलकर परिवर्तन लाने का काम करेंगे।
श्री नंदा ने कहा कि सेक्टर व बूथ को मजबूत बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर पार्टी के पक्ष में वोट दिलाने का कार्य करें।
श्री नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 व 2019 में जो जनता से वादे किये थी सभी झूठे निकले। जनता से किया हुआ कोई भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अपराध, अन्याय, भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाएं, बेटिया असुरक्षित हैं। किसान, व्यापारी, नौजवान, छात्र सभी परेशान है।
समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री व प्रभारी आर.के. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, जिलाध्यक्ष लखनऊ श्री जयसिंह जयंत, जिलाध्यक्ष सीतापुर श्री छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री अम्बरीश पुष्कर, श्री हरगोविन्द भार्गव, श्री राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती राजबाला रावत, मलिहाबाद के पूर्व प्रत्याशी श्री सोनू कन्नौजिया, विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष बीकेटी श्री विदेश पाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष सरोजनीनगर श्री चन्द्रशेखर यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज श्री उमाशंकर वर्मा, वीरेन्द्र यादव आदि नेता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
2024 के लोकसभा चुनाव अहम है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब लोग मिलकर परिवर्तन लाने का काम करेंगे: किरनमय नंदा





