नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा के लोग हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा के लोगों ने पहले भी श्री मनमोहन सिंह पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।
मनमोहन सिंह जी कल राज्यसभा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक महत्वपूर्ण बिल पर वोट करने के लिए राज्यसभा में थे। वे अपने कर्तव्य से कभी भागे नहीं। प्रधानमंत्री रहते हुए हमेशा प्रेस से बातचीत की। उनसे सवाल लिए। जब भी देश में कठिन परिस्थिति आई, वहां जाकर सार्थक हल निकलाने की कोशिश की।
लेकिन हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री सवालों से भागते हैं। प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते। मणिपुर जैसी परिस्थितियों पर चर्चा से भागते हैं और भाजपा के लोग हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री पर भद्दी व निन्दनीय टिप्पणियां करते हैं।





