Home / राष्ट्रीय / अखिलेश यादव से की गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेल ने की शिष्टाचार भेंट

अखिलेश यादव से की गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेल ने की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने परस्पर मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी एकता की सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया।
श्री बाघेला ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही चुनौती देगी।
श्री शंकर सिंह बाघेला जी गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। वे केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहे है। श्री बाघेला जी गुजरात के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किये जाते है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *