लखनऊ के एसएसटी कोर्ट में सुनवाई के लिए आए अपराधी संजीव माहेश्वरी जीवा पर वकील के वेश में एक बदमाश जीवा यादव जौनपुर ने फायरिंग कर दी। खूंखार शूटर जीवा गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।
आरोपी लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। संजीव माहेश्वरी जीवा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में सह-आरोपी था, जिसमें मुख्तार अंसारी भी आरोपी है।
उसने एक कंपाउंडर के रूप में करियर की शुरूआत की और फिर अंडरवल्र्ड का सदस्य बन गया। वह मुन्ना बजरंगी का करीबी सहयोगी था, जिसकी 2018 में बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई भी हत्या करेगा तो वो बचेगा नहीं। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ेगी और कानून के हिसाब से उसे सजा दी जाएगी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 सदस्य कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दिए हैं कमेटी में मोती अग्रवाल एडीजी, टेक्निकल प्रवीण कुमार, नीरब्जा चौधरी





