दिनांक 12.05.2023
लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित नबीउल्लाह रोड पर मूंगफली मण्डी के निकट नाला/सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसका नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि उक्त क्षेत्र में 15 फीट गहरा भूमिगत नाला है जिसके चोक होने के कारण गंदा पानी बाहर ओवर फ्लो हो रहा था। मौके पर जोन-1 के अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता को बुलवाकर भूमिगत नाले की खुदाई कराकर तत्काल सफाई प्रारम्भ करायी। वर्तमान में कार्य जारी है। समस्या का पूर्ण रूप से निस्तारण शीघ्र ही करा लिया जायेगा।




