Home / उत्तर प्रदेश / निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सत्तापक्ष भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की :अखिलेश यादव

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सत्तापक्ष भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की :अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सत्तापक्ष भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है। शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। प्रदेश में जहां भी आज मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को शिकस्त देने और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का मन बनाये मतदाताओं ने जमकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोटिंग की वहीं भाजपाई बौखलाहट में भाजपा ने असामाजिक तत्वों के सहयोग से हर जगह भय और आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं रखती है।
कन्नौज जनपद में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें मतदान से वंचित किया गया ताकि समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता अपना वोट न डाल पाये। यहां भाजपा सांसद खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिली हैं।
भाजपा का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। वह संविधान की परवाह नहीं करती है। सत्ता की भूखी भाजपा येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र में पहली बार हो रहा है कि जब पुलिस खुद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सत्तापक्ष द्वारा गांव-मोहल्लों में पुलिस लगाकर मतदाताओं को डराया धमकाया गया है।
रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा सरकार ने यही हथकंडे अपनाए हैं। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *