लखनऊ:30 मार्च 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री 31 मार्च 2023 को अयोध्या जनपद के विकासखंड- मवई के गांव कसारी में ग्राम चौपाल करेंगे तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे तथा जनता से सीधे संवाद करेंगे। श्री मौर्य वहां पर विकास, निर्माण व सोशल सेक्टर की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी लेंगे। उससे पूर्व श्री मौर्य नगर पंचायत सुनवा में मां कामाख्या धाम में दर्शन पूजन करेंगे और अपराह्न में अयोध्या में जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।





